News Details

20 Sep 2025

गुना थाना राघोगढ क्षेत्र में ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, डायल-112 जवानों ने 03 घायल व्यक्तियों को एफआरव्ही वाहन से अस्पताल पहुँचाया।

गुना जिले थाना राघोगढ़ क्षेत्र में जंजाली चौकी के पास ट्रक पलट जाने से 03 व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 19-09-2025 को शाम 06 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल राघोगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक सुनील धाकड़ एवं पायलेट प्रवेश मीणा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि ट्रक अनियांत्रित होकर पलट जाने से 03 व्यक्ति घायल हो गए है। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफ आर व्ही वाहन से लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र राघोगढ में भर्ती करवाया, जहाँ घायल विजय जाटव उम्र 25 वर्ष, श्रीलाल केवट उम्र 70वर्ष एवं रामेस्वर का उपचार किया जा रहा है।