News Details

24 Jan 2026

राजगढ़ के थाना खिलचीपुर क्षेत्र में बरूखेड़ी गाँव में सड़क किनारे परित्यक्त अवस्था में मिला नवजात शिशु, डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल।

राजगढ़ के थाना खिलचीपुर क्षेत्र में बरूखेड़ी गाँव में सड़क किनारे परित्यक्त अवस्था में एक नवजात शिशु मिला है, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति छोड़कर चला गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 24-01-2026 को प्रातः 07:55 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल खिलचीपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गयी। डायल-112 स्टाफ आरक्षक अनिल बघेल एवं पायलेट अमर सिंह दांगी ने मौके पर पहुँचकर परित्यक्त अवस्था में मिले नवजात शिशु को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने नवजात शिशु को एफआरव्ही वाहन से लेकर शासकीय चिकित्सालय खिलचीपुर में भर्ती कराया, जहाँ चाइल्ड वार्ड में नवजात शिशु का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।