टीकमगढ़ के थाना बुड़ेरा क्षेत्र में नन्ही टेहरी गाँव में एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला मिली हैं जो घर की राह भटक गयी हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 26 -02-2026 को रात्रि 08:39 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बुड़ेरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक हर प्रसाद एवं पायलेट पर्वत लोधी ने मौके पर पहुँचकर वृद्ध महिला को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा वृद्ध महिला से परिजन की जानकारी लेने पर वृद्ध द्वारा बड़मड़ई गाँव की रहने वाली हूँ, स्थानीय जानकारी ना होने से रास्ता भटक गयी, डायल-112 जवानों द्वारा वृद्ध महिला को एफ आर वी वाहन से लेकर घर पहुँचे ,जहाँ वृद्ध महिला का बेटा मिला। पीड़ित वृद्ध महिला द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत उनके बेटे के सुपुर्द किया। वृद्ध महिला के परिजनों ने सहायता के लिए डायल- 112 सेवा की प्रशंसा और पुलिस स्टाफ आभार व्यक्त किया।