News Details

2 Mar 2026

सागर के थाना बीना क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को, डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल।

सागर जिले थाना बीना क्षेत्र में मालखेड़ी के पास पोल नंबर 983/11 के पास एक व्यक्ति ट्रेन से गिरकर घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 02-03-2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना बीना में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक विक्रम प्रताप एवं पायलेट राहुल अहिरवार ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मालखेड़ी के पास पोल नंबर 983/11 के पास एक व्यक्ति ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को पटरी से स्ट्रेचर की सहायता से रोड तक लेकर आये और एफआरव्ही वाहन से लेकर सिविल अस्पताल बीना में भर्ती कराया। जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है