News Details

20 Sep 2026

सागर जिले के थाना छानबीला क्षेत्र में राहगीर महिला को मोटर साईकिल चालक ने मारी टक्कर दोनों हुए गंभीर घायल, डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल।

सागर जिले के थाना छानबीला क्षेत्र में दुलचीपुर गाँव मोटर साईकिल चालक ने राहगीर महिला को मारी टक्कर जिसमें दोनों घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 20/09/2026 को शाम 04:30 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना छानबीला क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक सुरेंद्र अहिरवार, आरक्षक आर्यन वाल्मीकि एवं पायलेट संजय रजक ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल सवार ने पैदल चल रही एक महिला को टक्कर मार दी थी जिसमे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए थे, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों घायलों को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय अस्पताल बण्डा में भर्ती कराया, डायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशीलता के कारण घायल व्यक्तियों को समय पर उपचार मिला।