News Details

20 Sep 2026

दमोह । थाना तेंदूखेड़ा के बहेरिया मॉल गांव के पास बाइक के एक्सीडेंट की सूचना पर डायल112 frv 19 ने 108 की मदद से 02 घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

थाना तेंदूखेड़ा के बहेरिया मॉल गांव के पास बाइक के एक्सीडेंट की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 20-09-2026 को 13:51 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्त होते ही दमोह डायल-112 कंट्रोल रूम में तैनात आरक्षक 22 देवेश तिवारी द्वारा तत्काल नजदीकी frv 19 को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
FRV-19 के स्टाफ आरक्षक बलराम सिंह एवं पायलट सज्जन आठिया द्वारा मौके पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को तत्काल FRV-19 से से तेंदूखेड़ा के लिए रवाना हो रहे थे तभी 108 भी मौके पर पहुंच गई जो घायलों को 108 में शिफ्ट कर तेंदूखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया।