न्यूज़

12 Sep 2025

गुना थाना केंट क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो व्यक्तियों को, डायल-112 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल

गुना के थाना केंट क्षेत्र में मालापुर रोड पर मोटर साईकिल दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 02 व्यक्ति घायल हो गए हैं। डायल-112 स्टाफ द्वारा उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 12-09-2025 को सुबह 07 बजे दी गयी। डायल-112 स्टाफ आरक्षक निक्की शर्मा एवं पायलेट श्याम चंद्र शर्मा ने दुर्घटना में घायल दोनों व्यक्तियों को एफ़ आर व्ही वाहन से लेजाकर जिला चिकित्सालय गुना में भर्ती करवाया जहाँ घायल व्यक्तियों को समय पर उपचार मिला ।