न्यूज़

25 Sep 2025

छतरपुर थाना सिविल लाईन क्षेत्र में घर की राह भटका 03 वर्षीय मासूम, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया

छतरपुर के थाना सिविल लाईन क्षेत्र में सठई रोड पर सोमवारी बाजार के पास 03 वर्षीय बच्चा मिला है,जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 24-09-2025 को शाम 05:36 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सिविल लाईन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक पुष्पेंद्र वर्मा एवं पायलेट पुष्पेंद्र साहू ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा बालक को साथ लेकर आसपास के क्षेत्र में परिजन की तलाश और स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर एक राहगीर से बालक के परिजन की जानकारी मिली। डायल-112 जवान बालक को एफआरव्ही वाहन से लेकर उसके घर पहुँचे। जहाँ बच्चे द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत बच्चे को परिजन के सुपुर्द किया। प्राप्त जानकारी अनुसार बालक के माता पिता काम पर गए हुए थे बालक घर में दादी के साथ था जो बड़े भाई के साथ दुकान पर सामान लेने गया था और साथ छूट जाने पर रास्ता भटक गया|