नर्मदापुरम के थाना पथरौटा क्षेत्र के राम श्याम किराना स्टोर के पास एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला मिली हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 20-09-2025 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल पथरौटा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक नीतीश दावड़े एवं पायलेट करीम खान ने मौके पर पहुँचकर 75 वर्षीय वृद्ध महिला को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बताया कि 75 वर्षीय वृद्ध महिला स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी । डायल-112 जवानों द्वारा आसपास वृद्ध महिला के परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि महिला पुरानी इटारसी, 12 बंगले चर्च के पास की रहने वाली हैं। डायल-112 जवानों ने पीड़ित वृद्ध महिला को एफ आर व्ही वाहन से लेकर थाने पहुँचे तथा वृद्ध महिला के पुत्र धर्मेंद्र को बुलाया गया, जिन्हें वृद्ध महिला द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत वृद्ध महिला शांति बाई को पुत्र धर्मेंद्र के सुपुर्द किया। डायल-112 सेवा हर ज़रूरतमंद तक पहुँचकर भरोसे और सुरक्षा का वातावरण बनाती है।