न्यूज़

28 Oct 2025

सिंगरौली में एक नन्हे बच्चे ने माँ और बहन से ₹20 के कुरकुरे मांगे, लेकिन डांट पड़ने पर गुस्से में Dial 112 पर कॉल कर दिया

सिंगरौली के थाना बैढ़न क्षेत्र के चितरवर्ई कला गाँव में एक बच्चे द्वारा कुरकुरे के लिए पैसे माँगने पर माँ द्वारा लगाई डांट की शिकायत की गयी। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 28-09 -2025 को शाम 05:32 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बैढ़न थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक उमेश विश्वकर्मा एवं पायलेट अवनीश दुबे द्वारा बच्चे से बात करने पर बच्चे ने बताया कि माँ से कुरकुरे के लिए 20 रुपए माँगने पर उन्होंने रस्सी से बांध के मारी है, डायल-112 पुलिस स्टाफ ने बच्चे की शिकायत को गंभीरता और मुस्कान के साथ सुना और कुछ देर बाद डायल-112 स्टाफ एफआरव्ही वाहन बच्चे के लिए कुरकुरे लेकर पहुँचे। डायल-112 स्टाफ की मानवीय संवेदना बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लेकर आई। डायल-112 स्टाफ द्वारा माँ और बहन को समझाईश दी गयी।