ग्वालियर जिले थाना डबरा देहात क्षेत्र में मिश्रा पेट्रोल पंप के पास में एक 07 वर्षीय बालिका मिली है, जो अपने बारे में जानकारी नही दे पा रही है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 23-01-2026 को रात्रि 07 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना डबरा देहात में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक इंद्रपाल सिंह गुर्जर एवं पायलेट महेंद्र साहू ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया और बताया की 07 वर्षीय बलिका मिली है, जो अपने परिजन के सम्बन्ध में जानकारी नही बता पा रही है, डायल-112 जवानों ने बलिका को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आस पास परिजन की तलाश करने पर बालक के परिजन की जानकारी मिली,बालिका के परिजन को संपर्क कर थाना बुलाया गया, डायल-112 जवानों द्वारा बालिका को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर थाना पहुंचे। जहाँ बालिका द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत बालिका को परिजन के सुपुर्द किया।