न्यूज़

26 Feb 2026

मुरैना के थाना बामौर क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया, डायल-112 जवानों ने फँसे हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और एफआरव्ही वाहन से अस्पताल पहुँचाया।

मुरैना जिले थाना बामौर क्षेत्र में बी.आर.फैक्ट्री के पास दो ट्रक की टक्कर हो गयी है, जिसमे एक ट्रक में चालक व्यक्ति फँसा हुआ है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 26-02-2026 को रात्रि 08 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बामौर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक मुनेंद्र एवं पायलेट रामनिवास सिंह ने मौके पर पहुँचकर बताया कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया गया था, जिसमें ट्रक ड्राइवर अंदर फ़ँसा हुआ था। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ट्रक ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला और एफ आर व्ही वाहन से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूराबाद में भर्ती करवाया, जहाँ घायल चालक का उपचार किया जा रहा है।