थाना तेंदूखेड़ा के बहेरिया मॉल गांव के पास बाइक के एक्सीडेंट की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 20-09-2026 को 13:51 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्त होते ही दमोह डायल-112 कंट्रोल रूम में तैनात आरक्षक 22 देवेश तिवारी द्वारा तत्काल नजदीकी frv 19 को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
FRV-19 के स्टाफ आरक्षक बलराम सिंह एवं पायलट सज्जन आठिया द्वारा मौके पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को तत्काल FRV-19 से से तेंदूखेड़ा के लिए रवाना हो रहे थे तभी 108 भी मौके पर पहुंच गई जो घायलों को 108 में शिफ्ट कर तेंदूखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया।